अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Dec-2022 02:50 PM
PATNA: बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 28 दिसंबर को होगा। सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। 28 दिसंबर को 68 नगर निकायों के लिए मतदान होगा। 23 जिलों में 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत का चुनाव होगा। पुलिस विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
पहले चरण के चुनाव की तरह दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। कुल 28 हजार पुलिस को इस काम में लगाया गया है। जिसमें 6 हजार पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी जीएस गंगवार ने यह जानकारी दी।
एडीजी जीएस गंगवार ने बताया कि अंतिम और दूसरे चरण का नगर निकाय चुनाव 28 दिसंबर को 23 जिले,17 नगर निगम,2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में होगा। चुनाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। 23 जिलों में 17 महापौर, 17 उप महापौर, 2 नगर परिषद अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 49 नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव होना है।
28 दिसंबर को कुल 1529 वार्ड सदस्यों का भी चुनाव होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए 3396 मतदान भवन बनाये गये है। जिसमें 7084 मतदान केंद्रों पर चुनाव होगा। एडीजी जीएस गंगवार ने बताया कि नगर निकाय के प्रथम चरण के मतदान की तरह ही स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए करीब 6000 से अधिक पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। काउंटिंग 30 दिसंबर को 68 मतगणना केंद्रों पर होगी। उन्होंने बताया कि सेकंड और अंतिम फेज के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गयी है।