अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Dec-2022 03:34 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बिहार नगर निकाय चुनाव का आज दूसरा और अंतिम चरण का मतदान चल रहा है। 68 नगरपालिका का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। शाम के 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। पूर्णिया में जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर पप्पू यादव कतार में लगे दिखे और अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आए। पप्पू यादव ने सभी मतदाताओं से वोट करने की अपील की। पटना नगर निगम में तीन बजे तक सिर्फ 24.74 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान जारी है। 68 नगर निकायों के लिए मतदान चल रहा है। 23 जिलों में 17 नगर निगम, 2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है। मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनात हैं। कुछ देर और मतदान होगा। शाम पांच बजे तक ही वोटिंग होगा। पटना में राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मतदान किया। वहीं बेतिया में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और पूर्णिया में पप्पू यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अंतिम चरण के चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कुल 28 हजार पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें 6 हजार पुलिस पदाधिकारी और 22 हजार पुलिस कर्मी प्रतिनियुक्ति है। अंतिम चरण के नगर निकाय चुनाव 23 जिले,17 नगर निगम,2 नगर परिषद और 49 नगर पंचायतों में हो रहे है। 23 जिलों में 17 महापौर, 17 उप महापौर, 2 नगर परिषद अध्यक्ष, 2 उपाध्यक्ष, 49 नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है।
आज कुल 1529 वार्ड सदस्यों का चुनाव होगा। नगर निकाय चुनाव के लिए 3396 मतदान भवन बनाये गये है। जिसमें 7084 मतदान केंद्रों पर चुनाव हो रहे हैं। काउंटिंग 30 दिसंबर को 68 मतगणना केंद्रों पर होगी।
वहीं आरा में इलेक्शन ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक को हार्ट अटैक आ गया है। इस दौरान मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गयी। आनन- फानन में उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया है। पंचायत शिक्षक अजय सिंह की नाक से खून निकलने के बाद हालत चिंताजनक हो गयी। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि अजय सिंह की प्रतिनियुक्ति आरा नगर निगम के वार्ड संख्या 16 में हुई थी। मतदान चल ही रहा था कि तभी उन्हे हार्ट अटैक हो गया।