ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: आज भी जारी रहेगा CO संघ का हड़ताल, कल शाम मंत्री से मुलाकात के बाद समाप्ति पर बनी थी बात; जानिए फिर क्या हुआ Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद Patna police raid : पटना में पांच ठिकानों पर रेड, 13 लड़कियां और एक युवक हिरासत में; जानिए क्या रही वजह Economic Survey 2025-26: बिहार में अमीरी-गरीबी की खाई उजागर, पटना सबसे अमीर तो जानिए सबसे गरीब कौन; आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट ने बताया पूरा सच NEET Student Death Case: नीट छात्रा की मौत के बाद टूटी नींद ! CBI जांच के बीच बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टलों की जांच के आदेश, DM-SP को लिखा गया लेटर Bihar Budget 2026 : बिहार का आम बजट 2026 आज, वित्त मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव करेंगे पेश; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा Bihar weather : बिहार के 19 जिलों में घना कोहरा, छपरा में दृश्यता 50 मीटर से कम, बारिश का अलर्ट बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप

नगर आयुक्त के चेहरे पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने पोती कालिख, ऑफिस के अंदर जमकर लगाए नारे

नगर आयुक्त के चेहरे पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने पोती कालिख, ऑफिस के अंदर जमकर लगाए नारे

17-Aug-2024 10:10 AM

By RITESH HUNNY

SAHARSA : बिहार के सहरसा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अधिकारी के मुंह पर कालिख पोतने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस हरकत किसी और ने नहीं बल्कि एक वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ने ही अंजाम दिया है, इसने घटना को अंजाम देने के बाद जमकर नारेबाजी भी की।


दरअसल, सहरसा नगर निगम में वार्ड पार्षद की मीटिंग हो रही थी। जिसमें मेयर बेनप्रिया, उप मेयर गुड्डू हयात, नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार चैधरी, वार्ड पार्षद मो ताहिर सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे। इस मीटिंग के दौरान सभी ठीक था लेकिन जैसे ही मीटिंग समाप्त हुई, उसके बाद जो हुआ वो काफी हैरान करने वाला था।


मीटिंग के बाद वार्ड पार्षद  प्रतिनिधि मो तारिक ने नगर आयुक्त के मुंह पर कालिख पोत दी। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नगर निगम के आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी नजर आ रहा हैं, जिनके मुंह पर कालिख लगी है। ये बीते वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक वार्ड पार्षद मो तारिक ने नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार के चेहरे पर कालिख पोत दी, जिसके बाद वार्ड पार्षद को बॉडी गार्ड ने पकड़ लिया।


वहीं, इसके बाद भी वार्ड पार्षद नहीं रुके उन्होंने 'नगर आयुक्त की तानाशाही नहीं चलेगी' नारा लगाना शुरू कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर नगर आयुक्त मुमुक्षु कुमार चौधरी के द्वारा अभी तक कोई भी आवेदन नहीं दिया गया है।


उधर, वीडियो को लेकर सदर थाना अधयक्ष सुबोध कुमार ने बताया की उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है और आवेदन भी अप्राप्त है। आवेदन मिलने के बाद वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।