दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
31-Dec-2019 11:45 AM
DESK : नए साल में लोगों को मंहगाई की मार झेलनी पड़ेगी. जिसका असर लोगों के पॉकेट पर दिखेगा. रोजमर्रा के कई सामान से लेकर एसी,फ्रिज और बाइक तक महंगे हो सकते हैं.
कार से लेकर बाइक होंगे महंगे
नए साल में यदि आप कार और बाइक खरिदने को सोच रहे हैं तो इसका असर आपका पॉकेट पर पड़ेगा. नए साल में मारुति समेत अधिकतर ऑटो कंपनियों ने कार या बाइक्स की कीमतें बढ़ा दी हैं.
फ्रिज एसी भी होगा मंहगा
2020 में नया एनर्जी लेवलिंग नॉर्म्स लागू होने वाला है. फ्रिज या एसी को कूलिंग के लिए पारंपरिक फोम की जगह वैक्यूम पैनल का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिस कारण नए साल में 5 स्टार फ्रिज और AC की कीमत भी बढ़ने वाली है. खबर के मुताबिक 6 हजार तक कीमत बढ़ सकती है.
बीमा पॉलीसी होगा मंहगा
इरडा के आदेशानुसार नए साल में जीवन बीमा पॉलीसी के नियम बदल जाएंगे. यह बदलाव केवल लिंक्ड, नॉन लिंक्ड जीवन बीमा पॉलीसी में होगा. नए नियम लागू होने के बाद प्रीमियम महंगा और गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम होने की संभावना है.
बिस्किट, नमकीन सहित रोजमर्रा के कई सामान होगें महंगे
नए साल में बिस्किट, नमकीन सहित रोजमर्रा के कई सामान महंगे होंगे. पारले और आईटीसी जैसी एफएमसीजी कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा या फिर पैकेट के आकार में बदलाव कर सकती हैं. इस संबंध में एफएमसीजी कंपनियों ने कुछ समय पहले ही संकेत भी दिए थे. जिसके बाद स्नैक्स, नमकीन, फ्रोजेन फूड, केक, साबुन, रेडी टू ईट मील्स, बिस्किट समेत अन्य चीजें महंगी हो सकती हैं.