Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
25-Sep-2024 09:47 AM
By First Bihar
BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां नदी में स्नान के दौरान दो बच्चे की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। उसके बाद पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकला।
जानकारी के मुताबिक, बेतिया में बड़ी नौतन के धोबिया घाट चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी में स्नान के दौरान डूबने से दो किशोर की मौत हो गईं । दो बच्चों के डूबने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों का भी जमावड़ा नदी के किनारे लग गया। उसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके साथ ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मुशक्कत के बाद दोनों किशोर के शव को नदी से बाहर निकाला गया।
वहीं, सूचना पे पहुंची स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं। बताया जा रहा हैं कि जिउतिया पर्व को लेकर बच्चों व महिलाओं के साथ दोनों बच्चे नदी घाट पे स्नान करने के लिए चले गये थे। नहाने के क्रम में एक 8 वर्षीय मुराद अली डूबने लगा जिसे बचाने गया आफ़ान किशोर भी नदी में डूब गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया हैं। दोनों की किशोर की पहचान नौतन के बलूआ निवासी सकिल मियां का 12 वर्षीय पुत्र आफान और आजाद खां के 8 वर्षीय पुत्र मुराद अली के रूप हुईं हैं।