Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
24-Jan-2021 03:39 PM
DESK : बड़ी खबर मध्यप्रदेश के उज्जैन से आ रही है, जहां गंभीर नदी पर बने पुल से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ते हुए एक कार नदी में जा गिरी। बड़नगर के पास हुए इस हादसे में कार सवार युवक और युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल से बरामद हुए आधार कार्ड से युवक की पहचान की गई है। युवक का नाम अनुराग कुमार बताया जा रहा है जो बिहार के शाहपुर का रहने वाला था। हालांकि युवती की पहचान अबतक नहीं हो पाई है।
नदी से बाहर निकाला गया कार
गंभीर नदी पर हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कार को नदी से बाहर निकाला और युवक-युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
हादसे की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की माने तो गंभीर नदी पर बने पुल पर कार सवार ने अचानक संतुलन खो दिया जिसके कारण रेलिंग तोड़ते हुए कार नदी में जा गिरी। कार असंतुलित कैसे हुई और नदी में कैसे गिरी इन सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। वही ग्रामीणों की माने तो कुहासा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई और फिर नदी में जा गिरी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है।