ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में तस्करों का नया पैंतरा: नदी के रास्ते नाव से की जा...

बिहार में तस्करों का नया पैंतरा: नदी के रास्ते नाव से की जा रही थी तस्करी, 50 कार्टन विदेशी शराब जब्त

10-Jun-2023 01:10 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू है बावजूद इसके शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. शराब तस्करों नए नए तरीके से शराब की तस्करी करते हुए पुलिस और उत्पाद विभाग को चुनौती देते रहते है. लेकिन शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए उत्पाद और पुलिस द्वारा शराब तस्करों पर कार्रवाई भी की जाती है. ताजा मामला गोपालगंज का है जहां गंडक नदी के रास्ते नाव के सहारे शराब की तस्करी हो रही थी. 


जिले के यादोपुर थाना क्षेत्र के पतहरा स्थिति गंडक नदीके रस्ते तस्करी की जा रही थी. लेकिन तस्करों के मंसूबों पर उत्पाद विभाग की टीम ने पानी फेर दिया है. उत्पाद विभाग की टीम ने दो नाव पर सवार भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है. जानकारी के अनुसार बरामद शराब UP से लाई जा रही थी. हालांकि इस कार्रवाई में तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहें.


इस मामले में उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की नाव से गंडक नदी के रास्ते शराब की तस्करी की जा रही है. मिली सूचना के आधार पर उत्पाद की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर छापेमारी की और शराब लदे दो नाव को पकड़ लिया गया. लेकिन टीम के पहुंचने की भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए. उन्नेहोंने बताया कि दोनों नाव से 50 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. फिलहाल बरामद शराब के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है.