Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार में 1 बिलियन डॉलर निवेश की मंजूरी, एडीबी के साथ राज्य को मिलेगी वैश्विक पहचान Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Bihar News: बिहार के घूसखोर क्लर्क पर गिरी गाज, DM ने ले लिया बड़ा एक्शन; रिश्वत लेते निगरानी ने रंगे हाथ किया था अरेस्ट Patna firing : पटना के बोरिंग रोड पर फायरिंग से दहशत, युवक को बदमाशों ने मारी तीन गोली; गंभीर रूप से घायल Bihar News: रक्सौल वासियों की पुश्तैनी जमीन से जुड़े विवाद का मुद्दा विधानसभा में उठा, BJP विधायक ने सरकार से की यह मांग... Bihar Crime News : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत; गांव में पसरा मातम पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार पटना में नीट छात्रा की मौत का मामला: परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, धमकी मिलने के बाद सरकार से लगाई थी गुहार JEE Mains 2026 में बिहार के शुभम ने किया कमाल,100 पर्सेंटाइल के साथ बने बिहार टॉपर, इसी बहाने विस स्पीकर को सरकार से मिली बधाई; पढ़िए पूरा वाकया
18-Jul-2022 07:21 AM
PATNA : बिहार में पार्टी की पतली हालत को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिशन बिहार का प्लान लेकर पटना पहुंच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 और 31 जुलाई को पटना में होंगे और इस दौरान बिहार में बीजेपी पहली बार ऐसा करने जा रही है, जो अब तक देश में कहीं भी नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी पहली बार सातों मोर्चे का एक साथ बैठक आयोजित करने जा रही है।
देश में पहली बार ऐसा होगा जब बीजेपी के सातों मोर्चा युवा, महिला, किसान, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, एसी, एसटी और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक होगी। इन मोर्चों के कार्यसमिति की बैठक एक साथ होने जा रही है। इसमें देश के सभी राज्यों से सभी संबंधित मोर्चों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें 750 से है। इसे लेकर पार्टी के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है। देशभर से आने वाले प्रतिनिधियों के साथ साथ बैठक को लेकर स्थान का भी चयन किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को देखते हुए अलग-अलग 24 से कमेटियां बनाई गई हैं। इनके प्रभारियों की घोषणा पार्टी अगले एक-दो दिन में पार्टी कर देगी। पार्टी के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक भी हो चुकी है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के अलावे नितिन नवीन, नंदकिशोर यादव, अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया जैसे नेता शामिल रहे हैं। आयोजन पटना में होना है लिहाजा पटना के जनप्रतिनिधियों को खास भूमिका भी दी जा रही है।