50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी
08-Oct-2023 02:24 PM
By FIRST BIHAR
KHUSRUPUR: पटना के खुशरूपुर में बीती रात एक किन्नर को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि डांस प्रोग्राम खत्म होने के बाद वह घर जा रही थी लेकिन कुछ लोग उसे और नाचने को कह रहे थे। जब उसने नाचने से मना कर दिया तो जमकर पिटाई की गयी और विरोध करने पर मनचलों ने गोली मार दी। इस घटना से किन्नर समुदाय में खासा आक्रोश है। किन्नर समाज की मुखिया ने थाने में केस दर्ज कराया है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
घटना तब हुई जब जिउतिया पर्व के मौके पर हेमजापुर में उत्सव मनाया जा रहा था। इस मौके पर डांसरों को भी बुलाया गया था। देर रात नाच गान का कार्यक्रम चल रहा था। डांसर मुस्कान किन्नर इस उत्सव में शामिल हुई थी। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद मुस्कान ने घर जाने की बात कही तो कुछ लोगों ने उसे घर जाने से रोका। जब किन्नर मुस्कान ने इसे लेकर आपत्ति जतायी तब वहां मौजूद कुछ युवक मुस्कान के साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी पिटाई की और गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही मुस्कान के सभी साथी मौके पर पहुंचे जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल मुस्कान को लेकर पास के अस्पताल में पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। मुस्कान को पीएमसीएच ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि वहां मुस्कान खतरे से बाहर है। इस घटना से किन्नर समाज के बीच खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। किन्नरों के संगठन की ओर से मुन्नी किन्नर ने खुशरूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है और पुलिस के कार्रवाई की मांग की है। मुस्कान खुशरूपुर सब्जी मंडी के पास किराये के मकान में अपने किन्नर साथियों के साथ रहती है। वैसे मुस्कान बाढ़ की रहने वाली है। मुस्कान की बहन की शादी हेमजापुर में ही हुई है। इसलिए अपने बहनोई के आग्रह पर मुस्कान इस डांस प्रोग्राम में शामिल हुई थी।
खुशरुपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट...




