बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Feb-2020 07:37 AM
PATNA : मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना पटना से आई है, जहां एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को घर में अकेला पाकर ना सिर्फ दुष्कर्म किया बल्कि यह बात उसने छुपाने के लिए धमकी भी दी.
मामला पटना के जक्कनपुर थाना इलाके के विग्रहपुर की है. जहां पुलिस ने शुक्रवार को रेप के आरोपी जीजा शिवकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. शिवकुमार के खिलाफ उसकी पत्नी रुबी ने थाने में मामला दर्ज कराई है. पत्नी के बयान पर शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
पीडिता की बहन ने पुलिस को बताया कि वह मूलरुप से मधुबनी की रहने वाली है. विग्रहपुर में अपने पति के साथ रहती है और प्राइवेट कंपनी में काम करती है. कुछ दिन पहले ही उसकी बहन पढ़ाई के काम से उसके पास आई थी. एक दिन जब वह किसी काम से बाहर गई थी तो शिवकुमार ने अपनी साली को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. रुबी जब घर आई तो उसकी बहन ने उसे आपबीती बताई. जिसके बाद उसने मामला दर्ज कराया है. जक्कनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.