मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
11-Jan-2023 04:10 PM
By sonu
NAWADA: नवादा से अगवा लड़की को राजस्थान के कोटा से बरामद किया गया है। नाबालिग लड़की धमौल ओपी थाना क्षेत्र के तुर्कवन गांव की रहने वाली है। एसडीपीओ महेश चौधरी के निर्देश पर गठित टीम राजस्थान गयी और अगवा बच्ची को बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ जारी है।
परिजनों ने बताया कि उसे अगवा कर बेच दिया गया था, एसडीपीओ महेश चौधरी ने बताया कि पुलिस किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है, मौके से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही विशेष जानकारी दी जाएगी।
क्या है पूरा मामला...
बीते 8 अक्टूबर को कोचिंग के लिए तुर्कवन से धमौल बाजार को निकली शिक्षक रविंद्र चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री संध्या भारती अचानक से लापता हो गई थी, काफी खोजबीन के बाद जब कोई अता पता नहीं चला तब दो दिन बाद उसके पिता द्वारा धमौल ओपी में किशोरी के अगवा होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें गांव के ही आजाद कुमार, मंती देवी, मनोज चौधरी एवं संजय चौधरी को आरोपित किया गया था।
पुलिसिया दबिश के कारण मुख्य आरोपी आजाद ने 22 नवंबर को थाना में सरेंडर कर दिया था, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं विभिन्न कॉल डिटेल्स के बाद आखिरकार तीन माह बाद पुलिस किशोरी तक पहुंचने में कामयाब रही,बहरहाल पुलिस गिरफ्तार सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है।