मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
17-Apr-2023 02:13 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां प्रेम-प्रसंग मामले को परिजनों ने जब अपहरण का मामला बताया तो अगवा लड़की ने सीधे पुलिस को फोन कर कहा कि हम शादी कर लिये हैं साहब परेशान मत कीजिए। यह मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र का है।
जहां 14 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की रहस्यमयी ढंग से गायब हो गयी। जिसके बाद उसके परिजनों ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी। वैशाली के संदेश और मुजफ्फरपुर के करजा इलाके के दिलीप साह, सोनू कुमार और रमेश ठाकुर को नामजद आरोपी बनाया। रिपोर्ट में एक लग्जरी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज कराया गया है।
इसी गाड़ी से सभी आरोपी आए थे और नाबालिग बच्ची को अगवा करके ले गये थे। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि 16 अप्रैल की देर शाम अगवा लड़की ने करजा थानेदार राजेश कुमार को फोन कर कहा कि साहब हमे परेशान मत कीजिये। हम दोनों ने शादी रचा ली है। शादी की तस्वीर आपके वाट्सअप पर भेजे हैं। हमारे किसी परिवार को परेशान ना करिये। लड़की की इस बात को सुन पुलिस भी हैरान रह गयी।
जहां एक ओर परिजन बेटी के अपहरण की बात कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा निकला। लड़की ने शादी का फोटो पुलिस को भेजा है और परिवार वाले को परेशान नहीं करने की बात कही है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि थाने में आवेदन मिलते ही जांच पड़ताल शुरू की गई है। लड़की ने शादी करने की बात पुलिस को बताई है। फिर भी चुकी नाबालिग लड़की की बात है तो मामला दर्ज करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।