अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Aug-2024 08:04 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद एक दर्जन से अधिक लड़कियों के गायब होने का मामला सामने आया था तब परिजनों ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरी गांव निवासी सत्येंद्र यादव उर्फ राज को गिरफ्तार किया है।
इसकी निशानदेही पर दिल्ली से तीन नाबालिक लड़कियों को बरामद भी किया गया। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी के पास से जब्त मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो बरामद हुआ हैं । मानव तस्करी के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर दी है।
इस बात की जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शंकर कुमार ने बताया कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरी गांव के सत्येंद्र यादव उर्फ राज को गिरफ्तार किया गया है। इसके द्वारा सिटी पार्क भभुआ में घूमने के लिए आई नाबालिग लड़की से जान पहचान बढ़ाकर उसे दिल्ली ले गया। लड़कियों के गायब होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया तब इसकी गिरफ्तारी हुई और इसी की निशानदेही पर दिल्ली से एक कमरे में बंद तीन नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो भी मिले हैं। सभी लड़कियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार सत्येन्द्र यादव के आपराधिक इतिहास को खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि इसमें वो कितने दिनों से शामिल और लड़कियों को भगाकर ले जाने के पीछे उसका राज क्या है..इसमें और कौन-कौन शामिल है मानव तस्करी के बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है।