ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / बिहार में 13 साल बाद एमवीआई की निकली बहाली, आज से करें अप्लाई

बिहार में 13 साल बाद एमवीआई की निकली बहाली, आज से करें अप्लाई

11-May-2020 09:30 AM

PATNA :13 साल बाद बिहार में एक साथ 90 एमवीआई की बहाली होने जा रही है. जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई. इस पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक कैंडिडेट BPSC के ऑफिसियल वेबसाइट http://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.  

एमवीआई पोस्ट पर अप्लाई करने वाले कैंडिटेट आज से लेकर 26 मई तक जिस्ट्रेशन करा सकते हैं. वहीं ऑनलाइन आवेदन भरने की आखिरी तारीख 9 जून 2020 तक है. बिहार लोक सेवा आयोग ने इसके लिए अपने वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया है. इस पोस्ट पर अप्लाई करने को इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

 बता दें कि बिहार में अभी मात्र 34 एमवीआई कार्यरत है. इनकी कमी के कारण ड्राइविंग फिटनेस और वाहनों की जांच में परेशानी आ रही है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोटर वाहन निरीक्षकों की कमी के कारण वाहनों की फिटनेस, दुर्घटना वाले वाहनों का स्पॉट वेरीफिकेशन का  काम प्रभावित हो रहा है नई बहाली के बाद इन सभी कार्यों में तेजी आएगी. एमवीआई के 90 पदों में सामान्य वर्ग के लिए 26 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 6 सीटें हैं. जबकि अनुसूचित जाति के लिए 20 अनुसूचित जनजाति के लिए तो अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 22 पिछड़ा वर्ग के लिए 10 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 6 सीटें आरक्षित है. ज्यादा जानकारी के लिए इच्छुक कैंडिडेट बीपीएससी के वेबसाइट पर जाकर सारी जानकारी ले सकते हैं. 

news image