अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Feb-2021 08:26 AM
MUZAFFARPUR : रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला बिहार के मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके के एक मोहल्ले में एक चौथी क्लास की छात्रा से रेप की कोशिश की गई है. आरोप बच्ची की मां के प्रेमी पर लगा है.
बच्ची के पिता ने रविवार को महिला थाना में अपनी पत्नी के प्रेमी को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. अब रिपोर्ट के आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. आरोपी मोतिहारी के पूरन छपरा का रहने वाला रंजीत कुमार है.
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी आरोपी फरार है. आरोपी भी काजी मोहम्मदपुर थाना इलाके में ही किराए के मकान में रहता था. बच्ची के पिता ने बताया कि वह म्यूचुअल फंड में काम करता है. उसकी शादी 2010 में मोतीपुर की एक युवती से उसकी शादी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. लेकिन पिछले दिसंबर में दोनों अलग हो गए. दोनों बच्चों को लेकर पत्नी अलग रहने लगी और एक निजी स्कूल में पढ़ाती है.
बच्ची के पिता ने बताया कि आरोपित का उसके यहां आना-जाना था. उसकी गैरमौजूदगी में आरोपित बेटी के साथ गलत करने का प्रयास करता था. एक दिन पहले भी आरोपित उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था, जिसके बाद बच्ची किसी तरह वहां से भागी और अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी और पिता बच्ची को लेकर थाने पहुंचे.