ब्रेकिंग न्यूज़

पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / मुजफ्फरपुर: वार्ड 46 के पार्षद को जान से मारने की धमकी, मेयर पद...

मुजफ्फरपुर: वार्ड 46 के पार्षद को जान से मारने की धमकी, मेयर पद के दावेदार हैं नंद कुमार साह

24-Jul-2021 05:07 PM

By SONU SHARMA

 MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में मेयर का फैसला हो गया है। मेयर सुरेश कुमार की कुर्सी चली गई है। मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। यह फैसला आए अभी घंटे भी नहीं हुए थे कि वार्ड 46 के पार्षद और मेयर पद के दावेदार नंद कुमार साह उर्फ नंदू बाबू को जान से मारने की धमकी दी गयी। मीडिया से बातचीत के दौरान नंद कुमार साह ने इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक शख्स ने उन्हें हमेशा के लिए बोलती बंद करने की धमकी दी है।


news image


नंद कुमार साह ने बताया कि जब बैठक खत्म हुई तब वे घर जाने के लिए निकले और अपनी गाड़ी में जाकर बैठे गये। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके पास आया। उसका चेहरा गमछा से ढंका हुआ था। गाड़ी के शीशे को खुलवाया और कहने लगा कि बहुत ज़्यादा बोलते हो कम बोलो। नहीं तो हमेशा के लिए बोलती बंद कर दी जाएगी। जान से मारने की धमकी देने के बाद वह शख्स मौके से फरार हो गया। 

news image


नंद कुमार साह ने बताया कि उन्हें धमकी देने वाले वही लोग हैं जो नगर निगम में कुकृत्य करते हैं। मैं उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं। नगर निगम को इस कुकृत्य से मुक्त कराकर रहूंगा। हालांकि धमकी दिए जाने की शिकायत उन्होंने अबतक पुलिस से नहीं की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस से इस बात की  शिकायत करेंगे। 

news image


नंद कुमार की बातों से ऐसा लगा कि वे धमकी देने वाले को अच्छे तरीके से जानते हैं लेकिन उसका नाम बताना नहीं चाहते। आज मेयर सुरेश कुमार की कुर्सी चली गई है। मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया है। नगर निगम के मेयर सुरेश कुमार की कुर्सी नहीं बच सकी। आम्रपाली ऑडिटोरियम में हुई बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 31 वोट पड़े जबकि विरोध में 8 पार्षदों ने मतदान किया. अब नए मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 


news image