समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
15-Jun-2021 03:01 PM
By SONU SHARAMA
MUZAFFARPUR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्ची को गोली लगने का मामला सामने आया है। बाए जांघ में गोली लगने के बाद आनन-फानन में उसे बैरिया स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।
मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की गयी। स्थानीय लोगों द्वारा मना किए जाने के बावजूद बारातियों द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही थी। तभी बारात देखने के दौरान एक बच्ची की जांघ में गोली लग गयी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घायल स्तुति कुमारी ने बताया कि घर के बगल में शादी थी। जिसे देखने के लिए वह गई हुई थी। तभी बारातियों के द्वारा लगातार फायरिंग की जाने लगी और इसी दौरान गोली उसे लग गयी। लड़की के पिता बिंदा चौधरी ने भी बताया कि रात्रि साढ़े दस बजे उनकी बिटिया स्तुति बगल में शादी देखने गयी थी जहां पहले से ही हर्ष फायरिंग की जा रही थी।
बारातियों को ऐसा करने से लोगों ने मना भी किया था लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे और इसी दौरान गोली उनकी बेटी को लग गयी। गोली लगने के बाद उनकी बिटिया बेहोश हो गयी। जिसके बाद आनन फानन में उसे बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन करना होगा। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।
वही डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने भी इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुसहरी थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गयी थी जिसमें एक बच्ची को गोली लगी है। हालांकि कि अब तक परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गयी है। पुलिस इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज कर रही है। मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर दोषियों को चिन्हित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।