Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
21-Oct-2024 04:01 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: करीब दो वर्ष तक जिंदगी से जंग लड़ते-लड़ते किडनी कांड की पीड़िता सुनीता आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई। सोमवार को सुनीता ने आखिरी सांस ली। सुनीता बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री तक किडनी प्रत्यारोपण को लेकर गुहार लगा चुकी थी लेकिन किसी ने उसकी फरियाद नही सुनी।
दरअसल, पूरा मामला बीते वर्ष मुजफ्फरपुर के बरियारपुर थाना क्षेत्र मैं स्थित एक अवैध नर्सिंग होम का है, जहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने सुनीता की दोनों किडनी काटकर हटा दिया था। इस बात की सूचना जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को लगी स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया था।
जिसके बाद सुनीता का इलाज कई अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया लेकिन उसके स्वास्थ्य में कोई अत्यधिक सुधार नहीं हो पाया। इसी बीच मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे और उन्होंने किडनी कांड के पीड़िता सुनीता से मुलाकात कर उसे आर्थिक सहायता भी मुहैया कराया था।
अभी हाल ही में मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच परिसर में बने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से किडनी पीड़िता सुनीता ने मुलाक़ात कर अपने लिए किडनी की मांग की थी लेकिन उस बात को भी कई महीने बीत गए और आखिरकार आज किडनी कांड की पीड़िता सुनीता की मौत हो गई।