Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
29-Sep-2024 05:04 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर जारी है। अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाप-बेटे को रौंद दिया। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुजफ्फरपुर-दरभंगा एनएच की है जहां बेनीबाद थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने बाप-बेटे को ठोकर मार दी।
आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए गायघाट में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान बेनीबाद ओपी क्षेत्र के भटगामा निवासी शिबु पासवान के 12 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई हैं। घटना में पिता शिबू पासवान की भी हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि बाप बेटा आइसक्रीम बेचने का काम करते थे। अनियंत्रित पिकअप वैन ने दोनों को एक साथ टक्कर मारी। जिसके बाद अनियंत्रित होकर पिकअप वैन सड़क किनारे पलट गया। वही घटना के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बाप-बेटे आइसक्रीम बेचने जा रहा था। जिसे बेलगाम पिकप वैन ने टक्कर मार दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।