Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर
17-Sep-2023 06:17 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बागमती नदी में हुए नाव हादसे के शिकार लोगों के परिजनों से मुलाकात की और मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान सहनी ने इस हादसे के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेवार ठहराया।
इस दौरान पिंटू सहनी के घर पहुंचे वीआईपी प्रमुख ने कहा कि इससे पहले भी इस इलाके में नाव हादसे हुए थे। अगर उस समय ही उपाय किया जाता तो फिर से हादसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पुल बनवाना सरकार का काम है, इसे कोई नकार नहीं सकता लेकिन इसके लिए विधायक और सांसद को भी प्रयास करना चाहिए था।
उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार यहां पुल बनवाने के लिए कोशिश करेंगे। वीआईपी नेता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी चुनाव लड़ने की बात करने हम यहां नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर उनके दिल के काफी करीब रहा है। उन्होंने यहां तक कहा कि उन्हें नेता बनाने में मुजफ्फरपुर के लोगों का काफी योगदान रहा है। इस कारण वे यहां की समस्या के समाधान को लेकर जरूर कोशिश करेंगे।
