बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
05-Dec-2019 08:49 PM
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही है। बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर स्वर्ण व्यवसायी के बेटे की हत्या कर दी है। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया है।
हत्या की वारदात सकरा थाना क्षेत्र के सुजवालपुर में हुई है।जहां स्वर्ण व्यवसायी के बेटे प्रभात कुमार की हत्या कर दी गयी। अपराधियों ने हत्या की वारदात को दुकान से घर जाने के दौरान अंजाम दिया। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए और मौके पर हंगामा कर सड़क जाम किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक सकरा थाना क्षेत्र के सजावलपुर चौक पर देर शाम अपनी अलंकार ज्वेलरी नामक दुकान बंद कर प्रभात कुमार घर लौट रहे थे इसी दौरान सुजावलपुर चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। इस घटना में व्यवसायी पुत्र प्रभात कुमार की मौके पर मौत हो गयी,घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है,स्थानीय लोगो मे काफी आक्रोश दिख रहा है,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच जांच पड़ताल में जुट गई है,पुलिस फिलहाल इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।