अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
28-Oct-2020 01:05 PM
MUZAFFARPUR: चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला. पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया है. पीएम ने कहा कि जंगलराज के युवराज से बिहार की जनता पुराना ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से क्या उपेक्षा कर सकती हैं. जंगलराज में सबकुछ सिखने वाले लोगों को अच्छी तरह से बिहार की जनता चाहनी है.
जगंलराज आया तो बिहार में मच जाएगी लूट
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ महामारी हो और दूसरी तरफ जंगलराज करने वाले आ जाए तो बिहार के लोगों पर दोहरी मार हो जाएगी. सोचिए कोरोना से लड़ाई के लिए इतनी राशि खर्च की जा रही है. खासतौर से योजना खर्च की जा रही है. अगर ऐसी टोली आई तो इन पैसों का क्या होगा. पीएम मोदी ने कहा कि इस बार बिहार का चुनाव बहुत ही असाधारण परिस्थिति में हो रहा है. कोरोना के कारण आज पूरी दुनिया चिंता में है. महामारी के समय में बिहार को स्थिर सरकार बनाए रखने की जरूरत है. विकास को सुशासन को सर्वोपरि रखने वाली सरकार की जरूरत है.
आरजेडी को मौका मिला तो प्राइवेट कंपनी भी भाग जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि वो दल जिन्होंने बिहार को अराजकता दी. कुशासन दिया वो फिर मौका खोज रहे हैं. जिन्होंने बिहार के नौजवानों को गरीबी और पलायन दिया. सिर्फ अपने परिवार को हजारों करोड़ का मालिक बना दिया. वो फिर मौका चाहते हैं वो दल जो बिहार के उद्योगों को बंद करने के लिए बदनाम हैं. जिनसे निवेशक कोसों दूर भागते हैं. वो लोग बिहार के लोगों को विकास के वायदे कर रहे हैं. सरकारी नौकरी तो छोड़िए इन लोगों के आने का मतलब है. नौकरी देने वाली प्राइवेट कंपनियां भी बिहार से भाग जाएंगी. अपना काम अपना कारोबार करने वालों के साथ इन लोगों का जो बर्ताव रहा है. उसे तो बिहार के लोग कभी नहीं भूल सकते. रंगदारी दी तो बचेंगे, नहीं तो किडनैपिंग इंडस्ट्री का कॉपीराइट तो उन लोगों के पास ही है. इसलिए इनसे सावधान रहना है. ये चुनाव आने वाले दशक में इस सदी में बिहार के भविष्य को तय करेगा. आपका एक वोट ये तय करेगा कि आत्मनिर्भरता का संकल्प लेकर निकले भारत में बिहार की भूमिका क्या होगी? आपका एक वोट तय करेगा कि आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य कितनी तेज़ी से हम पूरा कर पाएंगे.