लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
24-Jul-2022 02:21 PM
MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को चुनौती देने का भी काम कर रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के रक्सा रोड का है जहां बेखौफ अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े साढ़े छह लाख रुपये के गहने लूट लिया और मौके से फरार हो गये।
लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार करजा थाना क्षेत्र के रक्सा बहादुर चौक के पास स्थित एक सोने चांदी की दुकान को अपराधियों ने निशाना बनाया है। बुलेट पर सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधी दुकान में अचानक घुसते हैं और पिस्टल के बल पर दुकान में रखे गहनों को लूट कर आराम से चलते बनते है।
साढे छह लाख के गहने की लूट से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके के व्यवसायी इस घटना से काफी दहशत में हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी की लेकिन अपराधी मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। लूट की घटना को अंजाम देकर भागे अपराधियों में किसी की भी गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़ित दुकानदार भी पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर पाती है।