अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
09-Nov-2021 07:09 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि इन सभी की मौत शराब पीने की वजह से हुई है। शराब से लोगों की मौत मामले ने पुलिस-प्रशासन की नींद उड़ाकर रख दी है। कांटी थाना के मानिकपुर में एक और मौत जहरीली शराब के पीने से हुई है। मो. सज्जाद की मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
यह पूरा मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र का है. यहां सिरसिया गांव में तीन और बरियारपुर गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही मानिकपुर में भी सज्जाद नामक एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। परिजनों का कहना है कि इनकी मौत शराब पीने की वजह से हुई है। सुबह में जिन दो लोगों की मौत हुई थी उनमें सिरसिया गांव के सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार शामिल थे। अब जिन दो लोगों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है। उनके नाम सिरसिया गांव के ही दिलीप राय और रामबाबू राय बताये जाते हैं.
मृतकों में शामिल सुमित राय की पत्नी शोभा देवी ने फर्स्ट बिहार को बताया कि उसके पति ने शराब पी थी. शराब पीने के बाद से ही उसकी तबीयत ख़राब हो गई थी. शरीर में दर्द के बाद अचानक से सुमित को खून की उल्टी होने लगी. परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. शोभा देवी ने बताया कि सुमित राजमिस्त्री का काम करता था और हर दिन शराब का सेवन करता था. कल उसने गांव के ही कुछ लोगों के साथ शराब पी थी और आज उसकी मौत हो गई.
इधर गांव के लोगों का कहना है कि आज एक और व्यक्ति इलाज के लिए शहर गया है. उसकी हालत गंभीर है. लगभग 6 से ज्यादा लोगों का इलाज शहर के निजी नर्सिंग होम में चोरी-चुपके चल रहा है. बता दें कि आज सुबह ही सुमित राय उर्फ गोपी और अशोक कुमार का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया था. अबतक पुलिस की टीम ने शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।
सुबह मामले पर एसएसपी जयंतकांत ने कहा था कि इन लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ कहा नहीं जा सकता है कि इनकी मौत कैसे हुई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब कांड मामले में एसएसपी जयंतकांत ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी ने कांटी थाना प्रभारी कुंदन कुमार समेत दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है।