पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
14-Apr-2021 12:58 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्या, लूट जैसी घटनाएं यहां अब आम हो गईं हैं. ताजा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां हथियारबंद अपराधियों ने थाना से थोड़ी ही दूर पर एक निजी कुरियर कंपनी के ऑफिस में 14 लाख की लूट को अंजाम दिया है.
बताया जा रहा है कि चार अपराधी कुरियर कंपनी के ऑफिस में घुस गए और हथियार भिड़ाकर कर्मचारियों से करीब 14 लाख की लूटपाट की. इसके बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. कर्मचारियों ने जब मामले कि जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
घटना की जानकारी देते हुए नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि एक निजी कुरियर कंपनी के ऑफिस में कुछ हथियारबंद अपराधियों ने 14 लाख की लूट को अंजाम दिया है. मामले की जांच की जा रही है. ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है.