BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
01-Oct-2023 03:30 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत हो गयी है। जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के बिंदा गांव की है। मृतक की पहचान कामेश्वर उर्फ कमलेश्वर साह के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि जहरीली शराब पीने से पिता की मौत हो गयी है। शनिवार की शाम को 6 बजे पिता ने गांव में शराब पीये थे। गांव में सहनी लोग शराब बेचता है वही जाकर उन्होंने शराब पी थी। जहरीली शराब पीने के कारण उनकी मौत हो गयी।
मृतक की पत्नी कमली देवी ने मुसहरी थाने लिखित शिकायत की। इस बात का जिक्र किया कि जहरीली शराब पीने से उनके पति की मौत हुई है। कमली देवी ने बताया कि बीते 30 सितंबर की देर शाम यह सूचना मिली थी कि बिंदा गांव के बांध पर उनके पति बेहोश पड़े हुए हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग के साथ वह जाकर देखी तो पति के मुंह से झाग निकल रहा था और शराब का गंध आ रहा था वे बेहोश पड़े हुए थे। जिसके बाद उन्हें उठाकर घर लाया गया और स्थानीय स्तर पर इलाज शुरू किया गया लेकिन शनिवार की देर रात उनकी मौत हो गयी।
मृतक की पत्नी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि मुसहरी थाना क्षेत्र के बिंदा बांध पर शराब कारोबारी कमेश्वर सहनी और लखींद्र सहनी के द्वारा जहरीली शराब पिलाकर हमारे पति को साजिश के तहत मारा गया है। वहीं पूरे गांव में इस बात की चर्चा हो रही है कि जहरीली शराब से उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। इस बात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस पूरे मामले पर पूछे जाने पर मुसहरी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि बिंदा गांव में एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर गई थी जहां शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।