Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
05-Jan-2024 10:19 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड में दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के बीच नक्सली के नाम पर लाल सलाम का पर्चा मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वरीय अधिकारीयों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बूझाकर मामले को शांत कराया। मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर रास्ते के विवाद को सुलझाने की बात कही गयी।
पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के विशनपुर बहनगरी गांव का है जहा की पिछले चार दिन से दो समुदाय के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था और दिन प्रतिदिन विवाद बढ़ रहा था और इसी बीच कई लाल सलाम के नाम से कई पर्चा मिल गया। जिसके बाद मामले में जिले के वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और दोनो पक्षों से बात कर मामले को शांत कराया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
वही मामले में एसडीओ पूर्वी अमित कुमार ने कहा कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिसके बाद आज उक्त स्थल पर पहुंचकर दोनों समुदाय की बैठक कर शांति बहाल करने का प्रयास किया गया है। मामले में एएसपी पूर्वी सहियार अख्तर ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बहनगरी गांव में रास्ते को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद उत्पन्न हो गया था वही आज मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बूझाकर मामले को शांत कर लिया गया है। कई पर्चा मिला है वह तो कोई भी फ़ेंक सकता हैं वैसे पुलिस की टीम की तैनाती वहां कर दी गयी है।