Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
16-Oct-2023 10:36 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर एनएच-57 किनारे बसे मुहल्ले से बाइक सवार दो अपराधियों ने दस वर्षीय किशोर को अपहरण कर लिया। पीड़ित बच्चे के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
शिकायत मिलते ही नगर डीएसपी और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार भीखनपुर इलाके में जांच की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार अपराधी बच्चे को बैठाकर ले जाते नजर आएं है। बच्चा स्थानीय पप्पू सिंह का लड़का श्लोक कुमार है।
पप्पू सिंह ने पुलिस को बताया है कि उसका बच्चा भीखनपुर स्थित निजी स्कूल मे तीसरे वर्ग में पढ़ाई करता है। वह स्कूल वैन से स्कूल आता-जाता है। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसने स्कूल वैन के चालक से मोबाइल पर संपर्क किया। ड्राइवर ने स्टॉप पोआइंट पर छोड़ने के बारे मे बताया। कहीं पता नहीं चलने पर पप्पू सिंह ने पुलिस का सहयोग लिया।
पप्पू सिंह ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े काम करके परिवार का भरन पोषण करता है। बच्चे के अपहरण के बाद पूरे परिवार दहशत में हैं। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि गांव में पहले से जमीन विवाद चल रहा है। इधर, अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी के तहत अपराधियों की पहचान की जा रही है। अपहरण के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।