NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
04-Oct-2019 03:14 PM
By Sonu Sharma
MUZAFFARPUR : बिहार में इनदिनों अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. अपराधी रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात जिले के कांटी थाना की है. जहां पानापुर आउटपोस्ट इलाके में अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर एक बैंक कर्मी को गोली मार दी. गोली लगने के कारण बैंक स्टाफ गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बैंक कर्मी कैश रुपये लेकर जा रहा था तभी अपराधियों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया. अपराधी पैसे छीनने की कोशिश करने लगे. तब बैंक कर्मी ने इसका विरोध किया. इस दौरान क्रिमिनलों ने उसे गोली मार दी.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि युवक बंधन बैंक का कर्मी है. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.