RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
29-Feb-2024 04:17 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अचानक एक सरसों के खेत में बम धमाका हुआ। धमाका ऐसा था कि आस-पास गांव तक इसकी गूंज सुनाई दी। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। हाथ और पैर का कुछ हिस्सा धमाके से जख्मी हो गया। घायल युवक को पीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।
लोगों की माने तो अपनी फसलों को जंगली सुअर और नीलगाय से बचाने के लिए इस तरह के बम का प्रयोग किसान करते हैं। यह बम काफी तेज आवाज देता है इसके संपर्क में आने पर यह घायल कर देता है। लोगों ने बताया कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के माधोपुर हजारी वार्ड नंबर 7 का रहने वाला 17 वर्षीय मोहम्मद नसरूद्दीन सरसों के खेत में काम कर रहा था।
घास काटने के दौरान अचानक खेत के किनारे रखे रख बम की चपेट में आ गया। तभी बम ब्लास्ट हुआ और वह इस घटना में घायल हो गया। हाथ और पांव का कुछ हिस्सा जख्मी हो गया। बम धमाके की खबर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आगे पूरे मामले की छानबीन शुरू की।