बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
20-Mar-2020 02:21 PM
MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधी एक्सिस बैंक के ब्रांच में गार्ड को गोली मारकर 20 लाख रुपये लूट लिए हैं. अपराधियों ने ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग की है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
देखिये वीडियो :
वारदात मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना इलाके की है. जहां NH 57 के बगल में मैठी एक्सिस बैंक से 20 लाख रुपये की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि अचानक हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में धावा बोला और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली गार्ड को लगी है. लुटेरे 20 लाख रुपये लूट कर फरार हुए हैं. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
गोली लगने के कारण गार्ड की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए SKMCH में रेफर किया गया है. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे ASP अनिमेश कुमार ने बताया कि बैंक में कैश का मिलान हो रहा है. मिलान होने के बाद ही लूट की रकम का पता चल पायेगा. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है.