ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'

Home / news / मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सभी 35 लड़कियां जीवित, CBI ने सुप्रीम...

मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में सभी 35 लड़कियां जीवित, CBI ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

08-Jan-2020 12:49 PM

DELHI :अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में बड़ा दावा किया है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में सीबीआई ने कहा है कि जिन 35 लड़कियों की हत्या की बात सामने आ रही थी वे सभी जीवित हैं। हत्या के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं।



सीबीआई की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। सीबीआई ने दायर जवाब नें कहा है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम  में मिली हड्डियां व्यस्क की हैं ना किसी लड़की की।  सीबीआी ने साफ किया है कि जिन 35 लड़कियों की हत्या शेल्टर होम से सामने आ रही थी वे सभी लड़कियां जीवित हैं। 

इससे पहले सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न के 17 मामलों में जांच पूरी हो गई है और डीएम सहित संलिप्त सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दायर कर दी गई है।सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी स्थिति रिपोर्ट में सीबीआई ने कहा है कि चार प्रारंभिक जांच में किसी आपराधिक कृत्य को साबित करने वाला साक्ष्य नहीं मिला और इसलिए कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सीबीआई ने स्थिति रिपोर्ट में कहा, सभी 17 बालिका गृह मामलों में जांच पूरी हो गई है। 13 नियमित मामलों में अंतिम रिपोर्ट सक्षम अदालत को भेजी गई है। चार प्रारंभिक मामलों की जांच पूरी हो गई है और आपराधिक कृत्य को साबित करने वाले साक्ष्य नहीं मिले और इसलिए इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।