LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
21-Feb-2021 09:28 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून को लागू करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लगातार शराबबंदी को लेकर फजीहत हो रही है. शराबबंदी के बावजूद बिहार में जहरीली शराब से लोगों की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. अब तक केवल विरोधी दल ही सरकार के ऊपर सवाल खड़े कर रहे थे लेकिन अब सरकार में शामिल दलों ने भी शराबबंदी को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू कर दी है.
मंत्री मुकेश साहनी ने पहले बिहार में शराबबंदी को असफल बताया और बिहार सरकार को हर साल होने वाले सात हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान की बात कही और अब पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराबबंदी के बीच जहरीली शराब से हुई मौतों के लिए सरकार के सामने बड़ी मांग रख दी है.
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि जिन जिलों में शराब की वजह से लोगों की मौत हो रही है वहां के एसपी के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. मांझी ने नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह सोचना वाली बात है कि जब राज्य में शराबबंदी कानून लागू है तो आखिर शराब बेची कैसे जा रही है. जिन भी जिलों से जहरीली शराब मिलने का मामला सामने आया है वहां नीतीश सरकार को ठोस कार्रवाई करते हुए वहां के एसपी और पुलिस अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज करना चाहिए ताकि अधिकारियों में भी खौफ बना रहे.