बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
16-Dec-2019 12:48 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के अहियापुर के बाजार समिति में सोमवार की अहले सुबह एक मछली कारोबारी की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.
मृत कारोबारी की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर थाना के हरिशंकरपुर गांव निवासी सागर साह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सागर हर रोज मंडी से मछली ले जाकर अपने गांव में बेचता था.
सोमवार की अहले सुबह अन्य मछली कारोबारी जैसे ही मंडी पहुंचे सागर की लाश दिखाई दी. जिसके बाद सबने पुलिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मृतक के पास से पुलिस ने रुपये और मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसके बाद परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया. शव मिलने की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं और घर में कमाने वाला सदस्य मृतक अकेले था.