राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
24-Apr-2020 08:04 AM
MUZAFFARPUR :मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना इलाके की राघोपुर पंचायत के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है. बताया जा रहा है कि दोनों का घर आसपास ही है और लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था.
जिसकी जानकारी मिलते ही दोनों के परिवार में विवाद चल रहा था, इससे परेशान होकर प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान दे दी है. बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को दोनों के परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां पहले लड़के की मौत हो गई तो वहीं गुरुवार की सुबह लड़की ने भी दम तोड़ दिया.
लड़के का बगैर पोस्टमार्टम और बयान दर्ज कराए ही परिजनों ने दाह संस्कार कर दिया, जबकि लड़की के पिता ने लड़का पक्ष के 4 लोगों पर बेटी को जहर खिला देने का आरोप लगाते हुए एसकेएमसीएच ओपी में मामला दर्ज कराया है. पोस्टमार्टम के बाद लड़की की डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है, जबकि बिसरा को जांच के लिए सुरक्षित रख दिया गया है.
पुलिस को दिए गए बयान में लड़की के पिता ने बताया कि बुधवार की रात 9 बजे उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी. जब कुछ देर तक वापस नहीं आई तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. इसी बीच जब लौटकर आई तो उसकी हालत काफी नाजुक थी. वह लड़खड़ा रही थी और उल्टी कर रही थी. उनका कहना है कि पड़ोस के ही रहने वाले चार लोगों ने उनकी बेटी को जबरदस्ती कुछ पिला दिया था. जिसके बाद उन्होंने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां, उसकी मौत हो गई. वहीं यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है. मामला दर्ज कर ली गई है. जिसके बाद अब यह मामला मीनापुर थाने में भेज दी जाएगी, जहां पुलिस इसकी जांच करेगी.