Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के गया जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व रूट डायवर्ट; 21 मार्च तक असर Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका
05-Jan-2022 08:48 AM
DESK : मुस्लिम महिलाओं की बोली लगाने वाले एप 'बुलीबाई' मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय युवक विशाल कुमार झा को हिरासत में लिया है. साथ ही उत्तराखंड से 18 साल की श्वेता सिंह को गिरफ्तार किया है. श्वेता सिंह को केस में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. वह विशाल झा के संपर्क में थी.
श्वेता उत्तराखंड की रहने वाली है. उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया. उसे ही इस केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. श्वेता ने ही ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं. बताया जाता है कि श्वेता 12वीं पास है. अभी वह पढ़ाई कर रही है. श्वेता की उम्र सिर्फ 18 साल है.
बीते रोज विशाल कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था. विशाल कुमार को 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की रिमांड में भेज दिया गया है. विशाल कर्नाटक में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. विशाल कुमार झा मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है.
बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने सोमवार को पुलिस को "बुली बाई" ऐप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिसके बाद इस मामले में ये पहली बड़ी कार्रवाई हुई है.
विशाल झा इंजीनियरिंग का छात्र है. मिली जानकारी के अनुसार बुल्ली एप पर मुस्लिम लड़कियों की नीलामी करने वाला विशाल झा पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है. दो साल पहले इसने गुरुग्राम में रहते हुए भी कई महिलाओं के साथ अभद्रता की थी. कई महिलाओं को टारगेट किया था. तब मामला नहीं बढ़ने के कारण बच गया था.
पुलिस की जांच में बेहद चौंकाने वाली बातें सामने आई है. मुस्लिम महिलाओं की ऑनलाइन बोली लगाने वाले यह दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे. पुलिस को जानकारी मिली है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. आरोपी लड़की बुल्ली ऐप से संबंधित तीन अकाउंट चलाती थी. वहीं इस मामले में सह आरोपी विशाल ने सबसे पहले खालसा सुपरमसिस्ट नाम से अकाउंट खोला था.
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि 31 दिसंबर को विशाल ने बाकी अकाउंट के नाम भी बदल दिए थे. जिससे यह लगे कि यह सिख नाम से संबंधित अकाउंट है. हालांकि बाद में पता चला कि ये सभी फेक खालसा अकाउंट होल्डर के नाम हैं.
क्या है पूरा मामला?
ट्विटर पर कुछ महिलाओं ने स्क्रीनशॉट्स शेयर करते हुए दावा किया था कि GitHub पर 'Bulli Bai' नाम के ऐप पर उन्हें 'नीलाम' किया जा रहा है. ऐप का नाम एक भद्दा टर्म है जिसे एक तबका मुस्लिम महिलाओं के लिए प्रयोग करता है. इस ऐप पर सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें मौजूद हैं. नए साल के मौके पर सामने आए स्क्रीनशॉट्स के आधार पर एक महिला पत्रकार ने पुलिस में शिकायत की. विभिन्न दलों की महिला नेताओं ने भी इस मामले को उठाया और कार्रवाई की मांग की.
बता दें कि ऐसा ही एक मामला 2020 में भी सामने आया था. इसी प्लेटफार्म से पिछले साल जुलाई में सुल्ली डील का ऐप डाउनलोड किया गया था. दोनों ही मामलों में केवल मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाया गया है. उनकी तस्वीरें डाली गई हैं और लोगों से बोली लगाने के लिए कहा गया है.