BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
25-May-2024 03:27 PM
By First Bihar
लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के बाद जो मुद्दा सबसे अधिक चर्चा में हैं वह मुस्लिम आरक्षण का है। जहां एक तरफ भाजपा के नेता लगातार यह कह रहे हैं कि यदि आपने हमें 400 से अधिक सीट दी तो हम मुसलमानों के लिए अलग से आरक्षण का खत्म करने का काम करेंगे। जबकि दूसरी राजद सुप्रीमो लालू यादव मुसलमानों का आरक्षण देने की तरफदारी कर रहे हैं। ऐसे में अब आज आरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने बड़ा हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा है कि लालू यादव ने अबतक मुसलमानों के लिए कुछ नहीं किया है बल्कि सिर्फ हिंदू मुस्लिम को लड़वाया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि, सरकार में आते ही हमने हिंदू मुस्लिम सभी लोगों के लिए काम करवाया। पहले हिंदू -मुस्लिम में कितना झगड़ा होता था। वो लोग जो आज उधर हैं वो कुछ नहीं किए। हम सब सरकार में आए तो हम किए। लेकिन आरजेडी वाला फिर भी इनका वोट लेना चाहता है। हम लोग जब भाजपा के साथ थे तो हिंदू मुस्लिम का झगड़ा खत्म करवा दिए। मदरसों को वो लोग (RJD) ने कोई सरकारी मान्यता नहीं दिया। हमलोग मदरसा में जो पढ़ाता था, उन लोगों को भी सरकारी शिक्षक की तरह बहाली निकाल दी। वो लोग सिर्फ वोट लेना जानता है काम करना नहीं।
इसके आगे सीएम ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि, वो लोग कोई कामनहीं करेगा। जिसको राज मिलता है वही लूटने लगता है। देखते है नौ नौ गो बाल बच्चा पैदा करता है। याद नहीं है अपने हट गया तो बीवी को मुख्यमंत्री बनवा दिया। उसके बाद बेटा-बेटी अनाप सनाप बोलता रहता है। वो लोग काम करना जानते ही नहीं। पहले की सरकार में शाम में कोई बाहर नहीं जाता था। शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली नहीं थी। लेकिन भाजपा के साथ जब हमारी सरकार 2005 में बनी तो हर जगह काम किया।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार आते ही सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर को बैठाया। पहले मुफ्त दवा मिलता था कोई इलाज होता था। आज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 11 हजार से ज्यादा मरीज आने लगे है। पहले के समय में 29 मरीज आते थे। फ्री में दवा नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि हमने स्कूल बनवाया।
उधर, रोजगार के मुद्दे को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि 4 लाख रोजगार हम लोग ने दिया और वो सब बोलता है हम दिए। आज तक कुछ किया है वो सब। हम लोग अब 10 लाख लोग रोजगार देंगे। आज 30 हजार महिला पुलिस में है। उन्होंने कहा कि हम 1990 से चाहते थे जातीय गणना हो। हमने कराया अब कांग्रेसिया बोलता है अब हम कराएंगे। वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि मोदी जी से तो हमारा पुराना रिश्ता है। हम चाहेंगे बिहार में 40 और देश में 400 से ज्यादा सीटें जीते।