Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
07-May-2024 01:04 PM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बयान देकर बिहार का सियासी पारा एक बार फिर बढ़ा दिया है। विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लालू प्रसाद ने कहा कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए। लालू के इस बयान को लेकर बिहार की सियासत में नया विवाद छिड़ गया है। बीजेपी ने लालू के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है और कहा है कि मुसलमानों को किसी भी हाल में स्पेशल आरक्षण नहीं मिलेगा।
दरअसल, लालू प्रसाद ने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की वकालत कर एक बड़ा दांव चल दिया है। मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए लालू ने कहा कि बीजेपी के लोग जंगलराज की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं। बीजेपी के लोग हार के डर से इतने खौफ में हैं कि लोगों को अब भड़काने का काम कर रहे हैं। ये लोग तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। देश की जनता के जेहन में यह सारी बातें आ चुकी हैं। लालू ने कहा कि देश के मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।
लालू के इस बयान पर भड़की बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम ने लालू पर डबल अटैक किया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद ने आज खुद अपने मुंह से कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन हमलोग इसका विरोध करते हैं। अतिपिछड़ा, दलित, पिछड़े समाज और सवर्ण गरीबों का आरक्षण भारतीय जनता पार्टी किसी भी हाल में खत्म नहीं होने देगी। लालू प्रसाद कितनी भी कोशिश कर लें, मुसलमानों को विशेष आरक्षण नहीं मिलेगा।
वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद मुसलमानों को आरक्षण देने का नहीं बल्कि मुस्लिमों वोट के तुष्टीकरण की बात कह रहे हैं। अगर लालू प्रसाद को उग्रवादी, आतंकवादी और अपराधी से भी वोट मिलेगा तो उसको भी आरक्षण के दायरे में ला देंगे। ये लोग बिहार के दलितों, महादलितों और गरीबों के अधिकार का हनन करने वाले लोग हैं। ऐसे लोगों से बिहार को मुक्त करना जरूरी है।