पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
01-Sep-2024 09:29 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक नदी के गहरे पानी में डूब गए। जिसके बाद मौक़े पर अफरा-तफरी मच गयी। नदी में डूबे दोनों युवको की खोजबीन में स्थानीय लोग जुटे हैं लेकिन अब तक दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका है। इस घटना से परिजनों के बीच चीख पुकार मचा हुआ है।
दरअसल घटना मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के रामनगर का है जहां आज देर शाम जन्माष्टमी मनाये जाने के बाद आज़ कुछ लोग मूर्ति विसर्जन करने लखनदेई नदी में गए थे। जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक लखनदेई नदी के गहरे पानी में समा गये। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक दोनो युवक लखनदेई नदी में डूब चुके थे। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जिसके बाद डूबे दोनों युवकों की तालाश स्थानीय लोगों द्वारा किया जाने लगा लेकिन अभी तक दोनों युवकों का पता नहीं चल सका है। वहीं सूचना पर पहुंचीं औराई थाना की पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से लखनदेई नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। वही मामले में औराई थाना अध्यक्ष रूपक कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक लखनदेई नदी में डूब गए हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से डूबे दोनों युवकों की तलाश में जुटी है।