Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत Bihar News: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर पलटने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत Katihar firing video : फायरिंग करते युवक का वीडियो वायरल, कोढ़ा गैंग के नाम से बढ़ा तनाव, पुलिस ने ली सख्ती UGC Act 2026: UGC के नए कानून के खिलाफ देशभर में विरोध, बिहार और यूपी से लेकर राजस्थान में प्रदर्शन तेज; जानिए.. वजह Purnia shooting case :बांस काटने के विवाद में 60 वर्षीय शक्स की गोली मारकर हत्या, 8 आरोपियों के खिलाफ FIR Train News: बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें चार दिनों तक रहेंगी प्रभावित, कई रद्द तो कई के मार्ग बदले Train News: बिहार के इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनें चार दिनों तक रहेंगी प्रभावित, कई रद्द तो कई के मार्ग बदले Bihar land records : बिहार में अब अनस्कैन जमीन दस्तावेज भी ऑनलाइन होंगे उपलब्ध, GIS से रजिस्ट्री होगी सटीक वेरिफिकेशन Republic Day 2026: लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे लोग Republic Day 2026: लाल चौक पर शान से लहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे लोग
25-Oct-2023 05:47 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव किया गया। इस दौरान कई दुकानों को भी निशाना बनाया गया। फल दुकानों में भी तोड़फोड़ की गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की और उन्हें समझाने की कोशिश की। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बलिया बाजार की है।
बताया जाता है कि मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान मूर्ति पर पत्थर फेंका गया जिसके बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गये। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ओर से पथराव होने लगा। इस दौरान पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम-एसपी मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। फिलहाल इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। बेगूसराय के डीएम और एसपी घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह दिल्ली से बेगूसराय के लिए रवाना हो गये हैं।
बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह रोड पर कुछ मीट की दुकानों को नगर निगम ने बंद कराया था क्योंकि यहां से मूर्ति का विसर्जन होना था। पांच छह दुकानदारों ने मूर्ति पर पत्थर चला दिया जिसके बाद जुलूस में शामिल लोगों ने रियेक्शन किया जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी मशक्कत के बाद शांत कराया। इस मामले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति अभी नियंत्रण में हैं।