ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / डॉक्टर और पुलिस पर हमला करने वाले 4 पत्थरबाज निकले कोरोना पॉजिटिव, मुरादाबाद...

डॉक्टर और पुलिस पर हमला करने वाले 4 पत्थरबाज निकले कोरोना पॉजिटिव, मुरादाबाद जेल में बंद है सभी

21-Apr-2020 03:21 PM

DESK:  कोरोना जांच के लिए गए डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 4 पत्थरबाज कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. जिससे बाद हड़ंकप मच गया है. सभी आरोपी को जेल में बंद करने के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिसमें रिपोर्ट चार आरोपी की पॉजिटिव आई है. यह हमला यूपी के मुरादाबाद में हुई थी. 

बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के नवाबपुरा में मेडिकल टीम और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी करने वाले युवकों में से 4 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. मुरादाबाद जेल में 5 कैदी अब कोरोना पॉजिटिव निकले है. 

इस हमले में तीन डॉक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इसमें 7 महिलाएं भी थी. सभी जिस एरिया में रहते थे वह कोरोना को लेकर हॉट स्पॉट बना हुआ है. हमला उस समय हुआ था जब मेडिकल टीम और पुलिसकर्मी कोरोना संदिग्ध को क्वॉरेंटाइन करने के लिए गई थे. इस दौरान भी भीड़ ने छतों से पुलिस पर हमला कर दिया था. पुलिस पर छतों से पथराव किया गया था. जिसमें तीन एंबुलेंस और कई पुलिसकर्मी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया था.