ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / मुंगेर एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध उगाही में शामिल 5 पुलिसकर्मियों को किया...

मुंगेर एसपी की बड़ी कार्रवाई, अवैध उगाही में शामिल 5 पुलिसकर्मियों को किया गिरफ्तार

10-Nov-2022 12:25 PM

MUNGER : बिहार के मुंगेर से इस समय की एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एसपी के निर्देश पर 5 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि, इन पर एसपी के तरफ से किया गया यह कार्रवाई अवैध उगाही को लेकर किया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मुंगेर में 5 पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध उगाही कर शराब की कारोबार में शामिल एक वाहन को छोड़ा जा रहा था। जिसके बाद इस बात की सुचना एसपी जग्गूनाथ रेड्डी को मिली और उन्होंने तुरंत इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एएसआई,तीन सिपाही और एक चालक गिरफ्तार किया है। 


गौरतलब हो कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही राज्य के सभी पुलिसकर्मियों को यह निर्देश दिया था कि शराब पिने वालों से अधिक शराब के अवैध का कारोबार करने वालों पर धड़ - पकड़ अभियान शुरू किया जाए। जिसके बाद राज्य के सभी पुलिसकर्मियों द्वारा युद्ध स्तर कर कार्य कर रही है। पुलिस टीम द्वारा राज्य में जगह - जगह छापेमारी कर शराब कारोबारियों को सलाखों के पीछे डाला जा रहा है।