देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान
24-Nov-2024 08:19 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लापता होने का पोस्टर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर लगाई गयी है। जिसे लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। मुंगेर में रहते हुए अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा अनावरण पर ललन सिंह के नहीं पहुंचने से लोगों में रोष व्याप्त है।
मुंगेर सांसद ललन सिंह पिछले छह माह से अपने संसदीय क्षेत्र मुंगेर की जनता से मिलने नहीं पहुचे। जिसे लेकर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता संजय केसरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरे मुंगेर शहर में यह बैनर पोस्टर लगा रहे हैं। इस पोस्टर पर एक तरफ मुंगेर सांसद ललन सिंह का फोटो है तो दूसरी तरफ बड़े-बड़े अक्षरों में यह लिखा हुआ है कि मुंगेर मुख्यालय के जनता-जनार्दन के लिए 6 महीने बाद भी मंत्री ललन सिंह लापता हैं।
आगे पोस्टर में यह लिखा हुआ है कि ललन सिंह मुंगेर मुख्यालय पहुंचे लेकिन मिले सिर्फ पदाधिकारियों और चुनिंदा ठेकेदारों से अमर शहीद रामफल मंडल का उपेक्षा क्यों किया? केंद्रीय मंत्री ललन सिंह जवाब दो? बैनर पोस्टर के माध्यम से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने केंद्रीय मंत्री व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर हमला बोला है।
कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल की प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम मुंगेर में होना था। ललन सिंह उसी रास्ते से गुजरे लेकिन दो मिनट का समय नहीं दिये। अमर शहीद रामफल मंडल का उन्होंने अनादर किया है। इसी बात को लेकर इलाके के लोग भी मुंगेर सांसद से नाराज हैं।