Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी
17-Jan-2020 05:21 PM
By saif ali
MUNGER: बालू माफियाओं के खिलाफ एक बार फिर अपने सख्त तेवर को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने अवैध बालू कारोबार के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़ दी है। शुक्रवार को एसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने गंगा नदी में नाव के द्वारा होने वाले अवैध रूप से बालू की ढुलाई पर कार्रवाई करते हुए मुंगेर के दुर्मटा घाट पर छापेमारी के दौरान अवैध बालू से लदे एक ट्रक को जब्त किया।वहीं सात नावों को भी जब्त किया गया है।
एसपी लिपि सिंह द्वारा अवैध बालू कारोबार में लगे बालू माफियाओं के खिलाफ मुंगेर में पहली बार चलाए गए अभियान में सात नावों को जब्त किया गया। वहीं नाव चालक जीतू महतो और धन्नो महतो को भी हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कार्रवाई के दौरान दुर्मटा घाट पर 1500 सीएफटी बालू को जब किया गया।
वहीं ट्रक के चालक को भी हिरासत में लिया गया है।इसके अलावा मुंगेर के हेरू दियारा घाट पर 9 नावों को जब्त किया गया।जिसमें 200 सीएफटी बालू भी जब्त किया गया है।एसपी लिपि सिंह ने बताया कि अवैध बालू के खनन में बेगूसराय के कुछ बालू माफियाओं के बारे में जानकारी मिली है।