ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / Bihar Train Accident : टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्से में बंट गई...

Bihar Train Accident : टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्से में बंट गई मालगाड़ी; मचा हड़कंप

14-Dec-2024 02:41 PM

By First Bihar

munger news : बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां भागलपुर से जमालपुर की ओर जा रही मालगाड़ी खड़िया पिपरा हाल्ट के पास दो भागों में बंट गई। लेकिन ड्राइवर और गार्ड की सूझ-बूझ से मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। घटना के बाद अप मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।


जानकारी के अनुसार, जमालपुर-किऊल रेलखंड स्थित खड़िया पिपरा हाल्ट के पास शनिवार को अप लाइन से भागलपुर से जमालपुर की ओर 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से थ्रू जा रही मालगाड़ी कपलिंग खुलने के कारण दो भागों में बंट गई। ड्राइवर व गार्ड की सूझ-बूझ के कारण माल गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस घटना में अन्य रेलगाड़ी सहित आम जन को कोई नुकसान नहीं हुआ।


वहीं, सूचना के बाद  अप मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया।इसको लेकर  ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजहंस ने बताया कि मालगाड़ी के कपलिंग में आई खराबी के कारण यह घटना हुई है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। न ही किसी का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि भागलपुर से एक मालगाड़ी जमालपुर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। 


बताया जा रहा है कि सुल्तानगंज स्टेशन क्रॉस करने के बाद खड़िया पिपरा रेलवे हाल्ट के समीप इंजन सहित मालगाड़ी का 10 वैगन आगे निकल गया। मालगाड़ी का 10 वैगन कल्याणपुर स्टेशन और शेष वैगन को सुल्तानगज स्टेशन लाया गया। खड़िया पिपरा हाल्ट के समीप संपर्क फाटक भी बंद रहा। ऐसे में शाहपुर से अकबरनगर की तरफ जाने वाला वाहन भी फंसे रहे। 11 बजे मालगाड़ी को बंटे वैगन को जोड़कर रवाना किया गया। इस दौरान मालदा- किऊल इंटरसिटी, भागलपुर- जमालपुर पैसेंजर, बांका इंटरसिटी, दानापुर- साहिबगंज इंटरसिटी प्रभावित हुई।