मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Oct-2024 02:51 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर के हवेली खड़गपुर में बंद पड़े बिस्किट फैक्ट्री में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। घटना हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के पुरानी चौक स्थित बंद पड़े बिस्किट फैक्ट्री की है जहां संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान खड़गपुर नगर थाना क्षेत्र के साहू टोला गांव निवासी गुड्डू साह के 16 वर्षीय पुत्र राज साह के रूप में हुई है जो ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। सोमवार की शाम वह घर से निकला था लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह में परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार की शाम गांव के कुछ युवक जब फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखा कि किसी का पैर दिखाई दे रहा है। इस बात की सूचना युवकों ने ग्रामीणों को दी।
ग्रामीणों ने खड़गपुर थाना पुलिस को बंद फैक्ट्री में एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। वहीं इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बंद फैक्ट्री में शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने विषैला पदार्थ का सेवन किया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता के मुताबिक उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही इस घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।