Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
05-Feb-2020 09:32 PM
DELHI: मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आज बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार, बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय प्रसाद और जदयू नेता पूर्व विधायक राहुल शर्मा और राजग कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में राजग उम्मीदवार जेडीयू के शैलेन्द्र कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से अपील कि विकासशील बिहार के विकास के पैमाने को ध्यान में रख नीतीश कुमार और पीएम मोदी की नीतियों के समर्थन में बुराड़ी और दिल्ली के उत्थान के लिए शैलेन्द्र कुमार को वोट करें और हमें एक मौका दें. ताकि हम बुराड़ी का कायाकल्प कर सकें.
मतदान में अब मात्र 2 दिन शेष है और 8 फरवरी को दिल्ली का भविष्य इवीएम में कैद हो जाएगा. बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वांचली मतदाताओं की संख्या लगभग 40 प्रतिशत है जो कि बुराड़ी विधानसभा का भविष्य निर्धारण में अहम भूमिका अदा करते हैं साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र के कुल मतदाताओं में महिलाओं की संख्या भी 40 प्रतिशत है जिनमें अधिकांशतः शिक्षित हैं.
बिहार में महिला वर्ग जदयू का कोर वोटर माना जाता है और इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए जदयू यहां भी कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती. बिहार में नीतीश कुमार द्वारा महिला समृद्धि और उत्थान के लिए निरंतर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए ललन सिंह ने केजरीवाल सरकार से सवाल किया कि क्या बसों में टिकट मुफ्त कर देने भर से महिलाओं का विकास होगा.
इसके अलावा बिजली पानी को लेकर भी ललन सिंह ने केजरीवाल सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार से सीखिए जहां नीतीश कुमार ने जल संकट को ध्यान में रखते हुए जल जीवन हरियाली योजना से जनता को जागरूक कर भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में एक पहल की है और यहां दिल्ली में जबकि ग्राउंड वाटर लेबल जीरो है केजरीवाल ने सुध तक नहीं ली. नतीजा यह है कि दिल्ली के नागरिकों को पीने योग्य पानी तक उपलब्ध नहीं हो रहा है लोग गंदा पानी इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं जो कि अमानवीय है.