सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Jul-2024 10:27 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बंगलवा बहियार में अचानक ठनका गिरने से दो युवकों की मौत हो गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज धरहरा के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है. इधर दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया है.
जानकारी के अनुसार बंगलवा निवासी प्रमोद कुमार का 26 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, रंजीत यादव का 19 वर्षीय पुत्र शकीचन कुमार और अजय यादव का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बंगलवा बहियार में मवेशी को चराने गया था, बारिश के शुरू होते ही बंगलवा बहियार में तेज आवाज के साथ ठनका गिरा. जिसकी चपेट में आने से जहां रौशन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.
वहीं शकीचन कुमार और अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. जहां असपताल जाने के क्रम में ही शकीचन कुमार की मौत हो गयी. जबकि अंकित कुमार को परिजन इलाज के लिये निजी क्लीनिक लेकर चले गये. इधर ठनका की चपेट में आने से एक ही टोला के दो युवकों की मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया है. जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतक रौशन कुमार की शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी. जिसे एक वर्ष की बेटी है.