सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
14-Jul-2024 09:08 PM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। पागल कुत्ते ने दो बच्चे को काट लिया है। दोनों बच्चों का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के नया गांव मोहल्ले में प्रिंस कुमार की 6 वर्षीय बेटी आयुषी कुमारी घर के बाहर खेल रही थी।
उसी समय सड़क पर घूम रहे आवारा पागल कुत्ते ने उसे काट लिया। आयुषी को काटने के बाद पागल कुत्ते ने मो. अफाक के 9 वर्षीय छात्र मो.मोफिन अंसारी को भी काट लिया। जिसके बाद दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया की सड़क पर घूम रहे पागल कुत्ते ने दोनों बच्चो को काट लिया है। रविवार होने के कारण मुंगेर सदर अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन बच्चों को नहीं दिया गया। अब इन बच्चों को सोमवार को यह टीका लगेगा।