Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
20-Nov-2019 01:21 PM
By saif ali
MUNGER : बिहार में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर मुंगेर जिले से आ रही है जहां नक्सलियों ने 5 लोगों को मर्डर की धमकी दी है. नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर सभी पांच व्यक्तियों को पुलिस की मुखबिरी नहीं करने की चेतावनी दी है. इस धमकी के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के हवेली खड़गपुर थाना इलाके की है. जहां गंगटा मोड़ में नक्सलियों ने पर्चा चिपकाकर पांच लोगों को मौत के घाट उतारने की चेतावनी दी है. इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. गंगटा मोड़ पर एक मिठाई दुकान में नक्सलियों ने यह पोस्टर चिपकाया है. पुलिस मुखबिरों को चेतावनी देते हुए नक्सलियों ने लिखा कि सभी पांच लोगों को पुलिस के लिए काम करते देखा गया है. उन्होंने धमकी देते हुए लिखा कि थाना की स्पाई करना सभी पांचों लोग छोड़ दे नहीं तो उनकी हत्या कर दी जाएगी.
मुखबिरी करने वाले में मिल्की के रहने वाले सोहन सिंह, फंटूश, धनंजय सिंह, मुन्ना सिंह और निक्कू सिंह का नाम नक्सलियों ने लिखा है. उन्होंने शख्त हिदायत दी है कि ऐसा ना करें वरना अंजाम बुरा होगा. बहरहाल पुलिस ने पर्चा को अपने कब्जे में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन में जुटी हुई है.